छेदी सिंह को उनके दोस्त ने कंप्यूटर गिफ्ट किया. और इन्टरनेट भी लगवा दिया. छेदी सिंह बहुत खुश हुए की अब वे भी इन्टरनेट का लुफ्त उठा पाएंगे. छेदी सिंह के दोस्त ने बताया की फेसबुक पे अकाउंट बना लो वहां पे
कई लोगो के संपर्क में आओगे. नए दोस्त बनेंगे. छेदी सिंह से फेसबुक पे अकाउंट बना लिया.
अब वे लोगो के फ्रेंड लिस्ट में जा जा के दुसरे को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने लगे. लेकिन एक बात उन्हें हमेशा परेशान करती थी की जिसके भी फ्रेंड लिस्ट को चेक करते , वहां उन्हें लड़कियां कम और लड़के ज्यादा मिलते.
उनने अपने दिल की बात अपने परम मित्र को बताई.
मित्र बोले कहा से होंगी फेसबुक पे ज्यादा लड़कियां. उनके भ्रूंड की तो गर्भ में ही हत्या कर दी जाती. फेसबुक पे लड़कियों का अनुपात लड़के के बराबर हो, इसके लिए हमे कन्या भ्रूंड हत्या बंद करनी होगी.
0 comments:
Post a Comment