स्लीपिंग ब्यूटी की कहानी तो लगभग सभी जानते हैं.
उसके जन्म के समय उसके पिता जी, जो एक राजा थे, ने एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें उन्होंने सभी को बुलाया सिवाय एक जादूगरनी के. जादूगरनी इस बात का बुरा मान गयी, और उसने काला बिल्ला कर दिया .... ओह्ह माफ़ करियेगा मेरा मतलब काला जादू कर दिया - ये लड़की जब अपना सोलहवाँ जन्म दिन मनायेगी उसी दिन उसके हाथो में एक समय चक्र की सुई चुभेगी और ये ‘डीप स्लीप’ में चली जायेगी. बोले तो कुम्भकर्णी निद्रा में और जगाने से भी नहीं जगेगी. राजा ने अपनी बेटी के जीवन के लिये जादूगरनी से उसके जीवन की भीख माँगी. जादूगरनी का दिल पसीजा उसने कहा – राजकुमारी को सच्चा प्यार करने वाला किस करे, हिंदी में बोले तो चुम्बन करे तो, इसकी नींद टूट जायेगी और ये ठीक हो जायेगी.
राजकुमारी के सोलहवें जन्मदिन पर ऐसा हुआ भी की वो Deep Sleep में चली गयी. फिर प्रिंस फिलिपने उसे किस करा और वो नींद से जग उठी.
मगर जब सोलहवें जन्मदिन पर समय चक्र की सुई चुभने से राजकुमारी Deep Sleep में चली गयी थी, तो राजा ने जादूगरनी की घर पर चढ़ाई कर दिया और जादूगरनी के सामने जाकर ललकार कर बोला – ये राजकुमारी औरोरा का जन्म प्रमाण पत्र है और इसके अनुसार राजकुमारी अभी सोलह साल की नहीं हुई है. तुमने समय से पहले ही उसे Deep Sleep में भेज कर बहुत बड़ी गलती की हो, अब या तो उसे Deep Sleep से जगाओ या फिर मरने के लिये तैयार हो जाओ.
राजा की बात सुन कर जादूगरनी अपना पेट पकड़ कर हँसने लगी. वो हंसते हुए लोटपोट करने लगी. वो जादूगरनी अपनी पूरी जिंदगी में इतना कभी नहीं हंसी थी, यहाँ तक की हँसते हुए उसकी जान तक निकल गयी होती, अगर वो जादूगरनी नहीं होती. उसने राजा को बताया की – स्लीपिंग ब्यूटी फ्रेंच फेयरी टेल्स है, इंडियन फेयरी टेल्स नहीं की जाली जन्म प्रमाण पत्र बना कर लाओगे और मुझे उल्लू बना दोगे.
राजा को वापस आना पड़ा. स्लीपिंग ब्यूटी कहानी का ये हिस्सा दो देशो के बीच के डिप्लोमेटिक रिलेशन को नुकसान पहुँचा सकता था, इसलिये इस घटना को मूल कहानी से हटा दिया गया था.
0 comments:
Post a Comment