लाल रंग का चोगा पहने सेंटा आया रे
तरह तरह के उपहारों का झोला लाया रे
लाल रंग का चोगा पहने सेंटा आया रे
ठन्डे ठन्डे मौसम में गर्माहट आ गयी,
नए साल के आने कि आहट आ गयी,
नए साल पे नयी उपहारें सबको भाया रे
मेरी क्रिसमस तेरी क्रिसमस, क्रिसमस आया रे.
उपहारों से भरा ये झोला देखो कितना बड़ा है भाई,
हाथी घोड़े खेल खिलौने, लड्डू पेंडा और मिटाई,
देने सबको बारी बारी , कहाँ से आया रे
मेरी क्रिसमस तेरी क्रिसमस, क्रिसमस आया रे.
मुझे जो मिल जाये छड़ी जादू कि, सबपे यूँ घुमा दूंगा,
सबके मन कि गलत भावनाएँ, पल भर में मिटका दूंगा
बड़े प्यार से , रहो प्यार से , सेंटा समझाया रे
मेरी क्रिसमस तेरी क्रिसमस, क्रिसमस आया रे.
0 comments:
Post a Comment