उनके नजर का चश्मा सरक के नीचे आ गया था. वे चश्मा ठीक करने के लिए रुके थे ही कि , भईया जी, जो अपनी भैस का दूध दुह रहे थे, बोले - "अरे! भाई , खबरे सुनाना बंद मत करो. मेरी भैस दूध देना बंद कर देती हैं."
अमरीक सिंह फिर शुरू हो गए,. खबरे पड़ना और सुनाना उनका सबसे प्रिय शगल था.
अमरीक सिंह बोले - "विकिलीक्स ने नए खुलासे किये हैं कि पाकिस्तान सबसे बड़ा खतरा है. "
पाकिस्तान का नाम सुन के भईया जी कि भैस बिगड़ गयी और लताड़ जमा दिया .भईया जी , दूध कि बाल्टी लिए लिए ही ढेर हो गए वही पे.
उठाते हुए बोले "ये सब तो हम कई साल से चिल्ला रहे हैं, ये अब जाके जगे हैं क्या?"
0 comments:
Post a Comment